whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162296 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

पृथ्वी हमारी माँ है, इसकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी : श्री एबिन बेनी अब्राहम

location_on गढ़वा access_time 22-Apr-25, 02:54 PM visibility 699
Share



पृथ्वी हमारी माँ है, इसकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी : श्री एबिन बेनी अब्राहम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विश्व पृथ्वी दिवस पर बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

      बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया, गढ़वा में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एबिन बेनी अब्राहम, डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर, गढ़वा (दक्षिणी) थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति डीएफओ, गढ़वा (दक्षिणी) श्री एबीन बेनी अब्राहम , प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजनन के साथ हुई।

तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत "मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मङ्गलं, स्वागतं स्वागतं स्वागतं" प्रस्तुत किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

Advertisement
इसके बाद छात्रों ने पृथ्वी संरक्षण और पर्यावरण के महत्व पर एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। 

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने नृत्य की प्रस्तुति भी दी, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री आसिस कुमार मण्डल ने संयुक्त रूप से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मनित किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र:-

*प्रथम स्थान*

1. आर्या भारती (सातवीं 'अ')

2. सृष्टि रानी (सातवीं 'अ')

3. राखी कुमारी (आठवीं 'स')

4. कनक कृपाली (पांचवीं 'अ')

5. किशन कुमार कश्यप (दसवीं 'अ')

 *द्वितीय स्थान*

1. आराध्या आनंद (आठवीं'अ') 

2. करिश्मा कुमारी (नवीं 'ब')

3. अंजना वर्मा (सातवीं 'ब')

4. श्रेया कुमारी (चौथी 'ब')

5. आराध्या कुमारी (आठवीं 'अ')

 *तृतीय स्थान* 

1. अर्णव सोनी (आठवीं 'अ')

2. सान्वी सोनी (पांचवीं 'अ')

3. वैष्णवी मिश्रा (आठवीं 'स')

4. अश्विनी कुमारी (सातवीं 'ब')

मुख्य अतिथि डीएफओ , गढ़वा (साउथ) श्री एबिन बेनी अब्राहम ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी माँ है, और हमें इसकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Advertisement
 

 हम सब मिलकर पृथ्वी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और इसके संरक्षण के लिए काम करें। 

हमारे छोटे-छोटे प्रयास जैसे कि ऊर्जा की बचत, जल संचयन, और वृक्षारोपण पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि आज इस असवर पर बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा द्वारा वृक्षारोपण करना सराहनीय पहल है। युवा वर्ग को और बढ़चढ़कर पृथ्वी एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा।

विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल ने मुख्य अतिथि को शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पृथ्वी दिवस के महत्व को समझने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play