whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161563 readers visited
Loading...

Advertisement

एसडीएम की औचक जांच में राशन डीलर की घटतोली और शराब दुकान में ओवररेटिंग उजागर

location_on गढ़वा access_time 19-Apr-25, 10:49 PM visibility 873
Share



एसडीएम की औचक जांच में राशन डीलर की घटतोली और शराब दुकान में ओवररेटिंग उजागर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गरीबों का हक मारने पर होगी कार्रवाई, सरकारी दुकान पर मनमानी कीमत वसूली पर भी चेतावनी

गढ़वा: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने शुक्रवार को मेराल प्रखंड में औचक जांच अभियान के तहत दो गंभीर गड़बड़ियों का खुलासा किया। पहली कार्रवाई मेराल के चरका पत्थर पूर्वी पंचायत के राशन डीलर संजय प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध की गई, जहां जांच के दौरान कम वजन का राशन देने की पुष्टि हुई। वहीं, दूसरी कार्रवाई में मेराल की सरकारी शराब दुकान पर ग्राहकों से मुद्रित दर से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया।

राशन डीलर की पोल खुली, डीलर ने खुद मानी गलती

एसडीएम ने राशन दुकान की जांच के दौरान लाभुकों से प्राप्त राशन को मौके पर ही तौलवाया, जिसमें 35 किलो की जगह 33 किलो वजन निकला।

Advertisement
लाभुकों ने भी पुष्टि की कि उन्हें हर बार कम राशन मिलता है, लेकिन डर के कारण वे कुछ नहीं बोलते। डीलर ने पहले गोदाम से कम वजन के बोरे मिलने का बहाना बनाया, लेकिन जब उसी गोदाम से आए बोरे का तौल कराया गया, तो वजन लगभग 50.5 किलो निकला, जिससे डीलर का दावा झूठा साबित हुआ।

एसडीएम संजय कुमार ने इस मामले को गरीबों के हक पर डाका करार देते हुए कड़ी फटकार लगाई और कहा कि यह केवल अनैतिक नहीं, बल्कि आपराधिक कृत्य है। डीलर के विरुद्ध अनुशंसित कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी शराब दुकान में मनमानी कीमत, एसडीएम ने जताई सख्त नाराज़गी

इसी क्रम में एसडीएम ने मेराल स्थित एक सरकारी शराब दुकान का गुप्त निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पाया कि दुकान कर्मी बोतल की निर्धारित कीमत से 10-20 रुपये अधिक वसूल रहे थे।

Advertisement
एसडीएम ने ग्राहकों और कर्मियों के बीच अतिरिक्त पैसे को लेकर हो रही बहस को भी सुना और फिर खुद हस्तक्षेप करते हुए कर्मियों से जवाब मांगा।

कर्मियों—पवन कुमार, कृष्ण मुरारी दुबे और छोटू गुप्ता—ने स्वीकार किया कि वे केएस प्लेसमेंट कंपनी से जुड़े हैं और अपने "खर्च" निकालने के लिए यह अतिरिक्त राशि लेते हैं। इस पर एसडीएम ने सख्त चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियां सरकारी प्रतिष्ठान की छवि खराब करती हैं और भविष्य में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने यह भी बताया कि दुकान के बाहर न कोई बैनर था और न ही मूल्य तालिका प्रदर्शित की गई थी, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने इस पूरी जांच की रिपोर्ट उपायुक्त समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपने की बात कही है, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

गढ़वा में प्रशासन की यह सक्रियता न केवल अनियमितताओं पर नकेल कसने का संकेत है, बल्कि आमजन को राहत देने का भी प्रयास है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play