whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161052 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा में रेवड़ी की तरह बांटे गए हथियारों के लाइसेंस: विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी

location_on गढ़वा access_time 19-Apr-25, 10:41 PM visibility 1391
Share



गढ़वा में रेवड़ी की तरह बांटे गए हथियारों के लाइसेंस: विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रेजो गांव गोलीकांड पर प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, विधानसभा में उठाने का एलान

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मेराल प्रखंड के रेजो गांव में शुक्रवार रात हुए गोलीकांड को प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में आकर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के बीच रेवड़ी की तरह हथियारों के लाइसेंस बांटे हैं, जिसके दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

श्री तिवारी ने बताया कि रेजो गांव निवासी पत्रकार रमाशंकर चौबे के यहां तिलक समारोह के दौरान कुछ आपराधिक और सामंती मानसिकता वाले लोगों ने लाइसेंसी हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे कई लोग घायल हो गए।

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं पहले ही प्रशासन को आगाह कर चुका था कि इस तरह बेतरतीब तरीके से हथियार बांटे जाने से जिले में अपराध बढ़ेगा। आज वही सच्चाई बनकर सामने आ रही है।"

विधायक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोलीकांड में घायल ग्रामीणों का इलाज अज्ञात स्थानों पर कराया जा रहा है और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जो अत्यंत चिंता का विषय है।

श्री तिवारी ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध अविलंब एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए और घायलों के इलाज की स्थिति को सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Advertisement

विधायक ने कहा कि वे इस गंभीर मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं और गढ़वा में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play