गढ़वा : गढ़वा जिले के दो होनहार मुक्केबाज़ों, ऋषि बाबू और श्याम कुमार रवि का चयन स्कूल गेम्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड बॉक्सिंग टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 से 26 अप्रैल तक दिल्ली के ऐतिहासिक छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
झारखंड की 9 सदस्यीय टीम में गढ़वा से दो खिलाड़ियों को स्थान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। श्याम कुमार रवि 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में, जबकि ऋषि बाबू 32-34 किलोग्राम भार वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडे, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, सचिव सह प्रशिक्षक राम प्रवेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नितिन तिवारी, सह सचिव पुनीत जायसवाल एवं महती उग्रसंडी ने हर्ष व्यक्त किया है।
इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद आमिर रियाज और जिले के अन्य बॉक्सिंग खिलाड़ी जैसे अजय कुमार, लक्ष्मी कुमारी, आराध्या कुमारी, अनन्या कुमारी, गौतम तिवारी, अमिशा उजाला, सृष्टि तिवारी, नौशाद आलम, विश्वजीत सिंह, आयुष पांडे, आयुष कुमार और पवल किशोर ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
गढ़वा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, पूर्व खेल प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, प्रीतम गौड़, जितेंद्र सिन्हा, मनोज कुमार सेंसाई, राजकमल तिवारी, रमाशंकर सिंह, प्रभात तिवारी, अजय कांत, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल, चंद्र बहादुर सिंह व इंद्र बहादुर सिंह आदि ने भी दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गढ़वा जिले के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।