whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054161
Loading...


फोरलेन पर सड़क हादसा : वृद्ध की मौत, युवक घायल

location_on गढ़वा access_time 19-Apr-25, 10:29 PM visibility 884
Share



फोरलेन पर सड़क हादसा : वृद्ध की मौत, युवक घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : इलाज के लिए गढ़वा आ रहे थे नाना-नाती, तेज रफ्तार ट्रक बना हादसे का कारण

गढ़वा। जिले के बंशीधर नगर फोरलेन पर कल्याणपुर गांव स्थित ओवरब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के तसरार गांव निवासी 65 वर्षीय उस्मान अंसारी के रूप में की गई है। घायल युवक 20 वर्षीय शाह मोहम्मद बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस्मान अंसारी अपने नाती शाह मोहम्मद के साथ इलाज के लिए गढ़वा आ रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया।

प्राथमिक उपचार के उपरांत उस्मान अंसारी की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play