whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28160740 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एसडीओ ने किया सदर अस्पताल का औचक भ्रमण

location_on गढ़वा access_time 19-Apr-25, 10:26 PM visibility 658
Share



एसडीओ ने किया सदर अस्पताल का औचक भ्रमण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला यक्ष्मा केंद्र में 'निक्षय मित्र' पहल की समीक्षा, समाजसेवियों से टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील 

शनिवार की शाम अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति की जांच की और विभिन्न विषयों को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक के साथ बैठक की।

जिला टीबी केंद्र में समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद एसडीओ संजय कुमार जिला यक्ष्मा केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र में टीबी उन्मूलन के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा की। 'निक्षय मित्र' योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को गोद लेने की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने यक्ष्मा केंद्र के सभी कर्मियों से अपील की कि वे गढ़वा को टीबी मुक्त बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

समाजसेवियों से 'निक्षय मित्र' बनने की अपील

एसडीओ ने शहर के संपन्न नागरिकों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से आग्रह किया कि वे टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार देने के लिए गोद लेने हेतु आगे आएं। उन्होंने बताया कि एक मरीज के लिए औसतन ₹700 मासिक खर्च आता है, जिसे कोई भी व्यक्ति या संस्था अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक या अधिक मरीजों के लिए वहन कर सकती है। इस सहयोग के बदले "निक्षय मित्र" प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण

इसके बाद संजय कुमार ने सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत संचालित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया।

Advertisement
उन्होंने टेक्नीशियनों से रोजमर्रा की जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली और नेफ्रोलॉजिस्ट की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए उपाधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी राम सुंदर सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक पूरुषेश्वर मिश्रा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सतीश कुमार, टीबी हेल्थ विजिटर विनोद कुमार द्विवेदी, सीनियर डॉट प्लस सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार तथा फील्ड ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play