whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27930165
Loading...


झामुमो मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च, जिला कार्यालय में रणनीतिक बैठक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 19-Apr-25, 08:11 PM visibility 799
Share



झामुमो मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च, जिला कार्यालय में रणनीतिक बैठक संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड में झामुमो मंत्री हफीजुल अंसारी के विवादित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रोशित है। इसी सिलसिले में भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 21 अप्रैल को चिनियां रोड से जिला समाहरणालय तक आयोजित किए जाने वाले आक्रोश मार्च कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। उन्होंने मंत्री हफीजुल अंसारी द्वारा संविधान से पहले सरीयत को मानने की बात को देश के संविधान का सीधा अपमान बताया। महतो ने कहा, "जो व्यक्ति बाबा साहब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को नहीं मानता, उसका भारत में कोई स्थान नहीं है।

हेमंत सरकार को चाहिए कि ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे और विशेष जांच बैठाए।"

वहीं विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने मंत्री के बयान को झारखंड के लिए कलंक बताते हुए कहा कि सरीयत को प्राथमिकता देने की बात कर मंत्री ने संविधान का अपमान किया है, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान का अपमान इन दलों की आदत बन गई है। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि संविधान की गरिमा बचाने के लिए मंत्री को बर्खास्त किया जाए।

इस बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, धनंजय गौड़, शुभम गुप्ता, बिनय चंद्रवंशी, बंधु राम, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, ओमप्रकाश पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play