whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368715 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ में चुनाव को लेकर भ्रम की स्थिति, निर्वाचित कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी स्पष्टता

location_on गढ़वा access_time 18-Apr-25, 06:36 PM visibility 699
Share



गढ़वा जिला क्रिकेट संघ में चुनाव को लेकर भ्रम की स्थिति, निर्वाचित कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी स्पष्टता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला क्रिकेट संघ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर उत्पन्न भ्रम और फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगाने के उद्देश्य से संघ के निर्वाचित सचिव पंकज चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर संघ के बोनाफाइड सदस्यों को गुमराह कर रहे हैं और अपने स्तर से असंवैधानिक तरीके से चुनाव कराने की घोषणा कर रहे हैं, जो पूरी तरह से नियमविरुद्ध और असंवैधानिक है।

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि गढ़वा जिला क्रिकेट संघ का चुनाव झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश और निबंधन विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार केवल झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के माध्यम से ही संपन्न होना है।

Advertisement
इसके बावजूद, एक असंवैधानिक रूप से अयोग्य ठहराए गए व्यक्ति, जो स्वयं संघ के साधारण सदस्य भी नहीं हैं, द्वारा चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने की कोशिश की जा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि पुरानी कमेटी के माध्यम से चुनाव कराना न केवल न्यायालय के आदेश की अवहेलना है, बल्कि संघ के संविधान का भी उल्लंघन है। संघ इस विषय में उच्च न्यायालय और निबंधन विभाग से औपचारिक शिकायत करेगा।

इसके साथ ही संघ ने उन सदस्यों की सूची भी जारी की है, जिन्होंने इस अवैध प्रक्रिया का विरोध किया है और वैध प्रक्रिया के पक्ष में अपना समर्थन दर्ज कराया है। सूची में दर्जनों सक्रिय और पुराने सदस्यों के नाम एवं मोबाइल नंबर भी शामिल किए गए हैं।

Advertisement

संघ ने सभी सदस्यों और क्रिकेट प्रेमियों को भरोसा दिलाया है कि वे संघ के संविधान, न्यायपालिका के आदेशों और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के प्रति पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध हैं तथा किसी भी अनाधिकृत हस्तक्षेप का कानूनी रूप से विरोध करते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play