whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054060
Loading...


गढ़वा में राधिका नेत्रालय द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर की शुरुआत

location_on गढ़वा access_time 18-Apr-25, 06:31 PM visibility 551
Share



गढ़वा में राधिका नेत्रालय द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर की शुरुआत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के चिरौंजीया स्थित राधिका नेत्रालय में शुक्रवार को वर्ष 2025-26 के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने किया।

इस अवसर पर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. सुशील कुमार, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल साव और प्रबंध निदेशक पायल गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा, "नेत्र ज्योति ही जीवन ज्योति है। राधिका नेत्रालय की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जिससे जिले के सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को नई रोशनी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग हमेशा ऐसे जनहितकारी प्रयासों के साथ खड़ा है।

"

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल साव ने बताया कि आज के समय में मोतियाबिंद का इलाज न सिर्फ आसान, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी है, बशर्ते समय पर इलाज कराया जाए। ऐसे शिविर समाज के कमजोर वर्ग के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।

नेत्रालय के संस्थापक डॉ. सुशील कुमार ने जानकारी दी कि इस शिविर में ऑपरेशन, जांच, दवाइयों और फॉलोअप जैसी सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने सभी जरूरतमंदों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play