whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157168 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एसडीओ ने दो डीजे वाहन पकड़े, डीजे सेट हुये सील

location_on गढ़वा access_time 18-Apr-25, 06:19 PM visibility 1481
Share



एसडीओ ने दो डीजे वाहन पकड़े, डीजे सेट हुये सील


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

बारात में प्रतिबंधित डीजे न बजायें, हो जाएंगे जब्त

 शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने अपने क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान मेराल और गढ़वा प्रखंड क्षेत्रों में दो डीजे वाहनों को पकड़ा और उनके डीजे सेट को सील करवा दिया। प्रशासन की ओर से प्रतिबंध के बावजूद बारात में डीजे बजाने के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

डंडई-मेराल मार्ग पर हरदाग मोड़ के पास एसडीओ को एक डीजे वाहन बजता हुआ मिला। पूछताछ में पता चला कि यह वाहन पेशका में एक बारात में शामिल होने जा रहा था। जब डीजे संचालक को डीजे प्रतिबंध की जानकारी दी गई, तो उसने यह कहकर कुतर्क किया कि “हर बारात में डीजे बजता है, तो मैं क्यों नहीं बजाऊं?” इस पर एसडीओ ने उसे न्यायालय के आदेशों की जानकारी देते हुए डीजे को उसके ही दुकान में सील करवा दिया और लिखित अंडरटेकिंग ली कि वह भविष्य में बिना अनुमति डीजे का प्रयोग नहीं करेगा।

Advertisement

इसी तरह, गढ़वा प्रखंड के झलुआ के पास एक अन्य डीजे वाहन को भी रोका गया। वह डीजे कल्याणपुर के विनोद गुरुजी के यहां एक बारात में बजाने जा रहा था। डीजे सेट उतरवाकर उसे संचालक की दुकान में सील करवा दिया गया और भविष्य में प्रतिबंधित डीजे का उपयोग नहीं करने का लिखित जिम्मा लिया गया।

एसडीओ संजय कुमार ने दोनों संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा करते पाए गए, तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सख्ती और जागरूकता अभियान के बावजूद कुछ लोग अभी भी न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

उन्होंने चेताया कि डीजे का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है, खासकर उच्च ध्वनि तीव्रता वाले डीजे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हैं और कई बार कानून व्यवस्था की समस्या भी खड़ी करते हैं।

Advertisement
बारातों में शराब पीकर डीजे पर डांस करते समय मारपीट और झगड़े की घटनाएं आम हो गई हैं।

एसडीओ ने आम लोगों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और शादी-ब्याह या जुलूस में डीजे का उपयोग न करें, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play