whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27920817
Loading...


गढ़वा के जीएन कॉन्वेंट स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

location_on गढ़वा access_time 17-Apr-25, 09:39 PM visibility 695
Share



गढ़वा के जीएन कॉन्वेंट स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आज गढ़वा स्थित जीएन कॉन्वेंट स्कूल में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव एवं नियंत्रण के लिए एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के पदाधिकारी मंटु सिंह सहित उनके सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक द्वारा अग्निशमन विभाग को इस जागरूकता अभियान के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देने के साथ हुई। उन्होंने कहा, "यदि हम सतर्क न रहें, तो आग कभी भी और कहीं भी लग सकती है, जिससे जान-माल की हानि हो सकती है।" उन्होंने इस सप्ताह के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आग से बचाव के प्रति जागरूक और सतर्क बनाना है।

मॉक ड्रिल के दौरान, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में शुष्क मौसम के कारण लकड़ी, पुआल, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस जैसे दहनशील पदार्थों से आग लगने की संभावनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में आवश्यक है कि आग पर तुरंत नियंत्रण पाया जाए। इसी उद्देश्य से यह अभ्यास कराया गया, ताकि छात्र-छात्राएं स्वयं को सुरक्षित रख सकें और दूसरों की भी मदद कर सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने की स्थिति में प्राथमिक उपायों में अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग, उनकी समय-समय पर जांच और रख-रखाव बेहद आवश्यक है। अलग-अलग प्रकार की आग के लिए भिन्न-भिन्न अग्निशमन यंत्रों का उपयोग किया जाता है।

सभा का संचालन उप-प्राचार्य बी.के. ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक कृष्ण कुमार ने प्रस्तुत किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा पाँचवीं से ग्यारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही शिक्षक संतोष प्रसाद, बीरेंद्र गुप्ता, खुर्शीद आलम, मुकेश भारती, विकास कुमार, ऋषभ कुमार, नीरा शर्मा, शिवानी गुप्ता, सुनीता कुमारी, नीलम केशरी, सरिता दुबे, रागिनी कुमारी, पूजा प्रकाश, ज्योति तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण व शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play