whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157169 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

चार सगे भाई-बहनों द्वारा शुरू किए गए पुस्तकालय की एसडीएम ने की सराहना

location_on गढ़वा access_time 17-Apr-25, 08:12 PM visibility 809
Share



चार सगे भाई-बहनों द्वारा शुरू किए गए पुस्तकालय की एसडीएम ने की सराहना


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : चिनिया रोड स्थित एक निजी भवन में चार सगे भाई-बहनों — सुमित, दीपक, पूजा और प्रियंका — ने मिलकर "वृंदावन लाइब्रेरी" नाम से एक निजी पुस्तकालय की शुरुआत की है। सोमवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम संजय कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह चारों युवा प्रशंसा के पात्र हैं, जिन्होंने कम उम्र में समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जहां अधिकांश युवा इस उम्र में स्वयं के करियर को लेकर संघर्ष करते हैं, वहीं साधारण परिवार से आने वाले इन बच्चों ने न सिर्फ एक पुस्तकालय स्थापित करने का सपना देखा बल्कि उसे पूरा भी किया।

Advertisement
उल्लेखनीय है कि इन चारों के पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं, और इन्हीं सीमित संसाधनों से बिना किसी सरकारी सहायता के पुस्तकालय की स्थापना की गई है।

एसडीएम संजय कुमार ने बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी बधाई दी, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और हरसंभव सहयोग किया। उन्होंने पुस्तकालय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशामक यंत्र आदि लगाने की सलाह भी दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने इन चारों भाई-बहनों की इस पहल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play