whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054830
Loading...


मातम में डूबा उडसुग्गी का हर आंगन

location_on गढ़वा access_time 17-Apr-25, 08:08 PM visibility 829
Share



मातम में डूबा उडसुग्गी का हर आंगन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना में चार मासूम बच्चों की डोभा में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। गांव के हर आंगन में मातम पसरा है और हर आंख नम है।

मृतकों की पहचान लक्की कुमार (8 वर्ष, पिता - अवधेश राम), अक्षय कुमार (12 वर्ष, पिता - संतोष राम), नारायण चंद्रवंशी (16 वर्ष, पिता - बाबूलाल चंद्रवंशी), और हरिओम चंद्रवंशी (13 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बच्चे दोपहर में खेलने के लिए घर से निकले थे और गांव के पास स्थित एक डोभा के किनारे बने गड्ढे में पानी देखकर नहाने चले गए।

गड्ढा काफी गहरा था, जिससे वे उसमें डूब गए। जब तक लोगों को जानकारी मिली और मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले और उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक हादसे की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर एसडीओ संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शोक-संतप्त परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि गांव के डोभा और जलभराव वाले इलाकों को सुरक्षित बनाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play