whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28371890 readers visited
Loading...

Advertisement

बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभा, वक्ताओं ने कहा – शिक्षा में समाज बदलने की है ताकत

location_on गढ़वा access_time 17-Apr-25, 07:58 PM visibility 648
Share



बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभा, वक्ताओं ने कहा – शिक्षा में समाज बदलने की है ताकत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर शहर के टंडवा नदी किनारे स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही अन्य स्थानों पर स्थापित उनकी प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच स्टेशनरी का वितरण कर उनके शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया गया।

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल संविधान निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई, बल्कि समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए भी अपना जीवन समर्पित किया।

Advertisement
उन्होंने कहा कि शिक्षा में समाज को बदलने की ताकत होती है और बाबा साहेब इसी बदलाव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी महापुरुष किसी वर्ग या समुदाय का नहीं होता, बल्कि पूरे समाज के लिए होता है।

भाजपा नेता डॉ. पातंजलि केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब एक महान वकील, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई। उनका जीवन समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना पर आधारित था। संविधान के वास्तुकार के रूप में उन्होंने समरस समाज की नींव रखी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार चौबे ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों के भारत को साकार करना हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

Advertisement
उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविंद तूफानी समेत अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने की अपील की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनमें रवींद्र जायसवाल, उमेश कश्यप, अब्दुल मन्नान, रविंद्र पासवान, डॉ. विजय प्रसाद, धनंजय गौड़, संतोष कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play