whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28160964 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बेखौफ माफिया चला रहे हैं अवैध बालू कारोबार, प्रशासन बना मूकदर्शक

location_on गढ़वा access_time 17-Apr-25, 07:43 PM visibility 952
Share



बेखौफ माफिया चला रहे हैं अवैध बालू कारोबार, प्रशासन बना मूकदर्शक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



डंडई : डंडई थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू कारोबार चरम पर है। कनहर नदी से रात के अंधेरे में बालू का अवैध उत्खनन कर उसे ट्रैक्टरों और टीपरों के जरिए डंडई क्षेत्र से होकर विभिन्न इलाकों में पहुंचाया जा रहा है। बालू माफिया शाम 6 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक बेखौफ होकर इस काले धंधे में लगे रहते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू प्रति ट्रैक्टर 4,000 से 5,000 रुपये तथा टीपर में ले जाई गई बालू 10,000 से 12,000 रुपये तक बेची जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, बालू माफिया अवैध कमाई से तेजी से मालामाल हो रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बालू की ढुलाई अधिकतर रात में की जाती है।

Advertisement
ट्रैक्टर और टीपरों में नंबर प्लेट तक नहीं होती, जिससे उनकी पहचान मुश्किल होती है। कई बार इन वाहनों को नाबालिग चालक भी चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

बलचौरा और सरकी स्थित कनहर नदी से बालू निकालकर रारो, लवादोनी, लवाही और बैरियादामर गांवों के रास्ते इसे अन्य क्षेत्रों में भेजा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि डोल, भंडार और कदवा क्षेत्र के माफिया रात के समय बालू लदे ट्रैक्टरों के जरिए इस रूट का इस्तेमाल करते हैं। तेज गति और शोर से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध धंधे में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और विभागीय कर्मियों की मिलीभगत है, जिसके चलते प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

Advertisement
बालू से लदे ट्रैक्टर अम्माखोरेया की मुख्य सड़क से होकर गुजरते हैं, लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने कहा कि उन्हें अवैध उत्खनन की सूचना मिली है। जल्द ही छापेमारी कर इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play