whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28160874 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 यूनिट रक्त संग्रहित

location_on गढ़वा access_time 17-Apr-25, 12:29 AM visibility 520
Share



विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 यूनिट रक्त संग्रहित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा नीलांबर-पीतांबर भवन में हुआ आयोजन

गढ़वा: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा की ओर से नीलांबर-पीतांबर भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष शेखर जमुआर, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, चेयरमैन डॉ. एम. पी. गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अलखनाथ पांडेय एवं डीएसपी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त जमुआर ने रेडक्रॉस के कार्यों एवं गढ़वा के रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिसे निभाकर लोग मानवता की सेवा कर रहे हैं।

Advertisement
कार्यक्रम की शुरुआत में चेयरमैन डॉ. एम. पी. गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं सचिव डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह ने रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उप सचिव नंदकुमार गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के कार्यकारी कोषाध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर प्रसाद, डॉ. पतंजलि केशरी, श्री उमेश कश्यप, कमलेश गुप्ता, उमेश सहाय, संतोष कुमार मेहता, एसबीआई गढ़वा के चीफ मैनेजर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर सत्यदेव रंजन, ऋषिकेश, चंद्र प्रकाश दुबे, ब्लड बैंक के तकनीशियन प्रदीप कुमार समेत स्वास्थ्यकर्मी, रक्तदाता और बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play