whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27925963
Loading...


आरके पब्लिक स्कूल का 31वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न : सांस्कृतिक रंग में डूबा समारोह

location_on गढ़वा access_time 14-Apr-25, 10:31 PM visibility 640
Share



आरके पब्लिक स्कूल का 31वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न : सांस्कृतिक रंग में डूबा समारोह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने की भूरी-भूरी प्रशंसा,

शिक्षा, अनुशासन व संस्कारों की मिसाल बना स्कूल

आर.के. पब्लिक स्कूल, गढ़वा का 31वां वार्षिकोत्सव रविवार देर शाम भव्यता और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और स्कूल की शिक्षा, अनुशासन व संस्कारों की छवि को उजागर किया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री शेखर जम्मुआर ने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण, कठोर परिश्रम और संस्कार के महत्व की सीख दी। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बैसाखी व अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि एसडीएम संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि आरके पब्लिक स्कूल जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श बनकर उभरा है। उन्होंने स्कूल के निदेशक श्री अलखनाथ पाण्डेय के योगदान की सराहना की और कहा कि उन्होंने शिक्षा का दीप जलाकर पूरे जिले को रोशन किया है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश स्तुति, स्वागत गान, पर्व-त्योहारों पर आधारित नृत्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नाट्य प्रस्तुति, मोबाइल के दुष्प्रभाव पर जागरूकता कार्यक्रम, फोल्क डांस, पिरामिड शो और गायन कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

समारोह में स्कूल के पूर्व छात्रों, उनके अभिभावकों, पूर्व प्राचार्य एस. एल. के. दास और कैप्टन शालिग्राम पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

'बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सम्मान अक्षरा सिकरवार को और 'बेस्ट अटेंडेंस' पुरस्कार तमीम आलम को प्रदान किया गया।

निदेशक श्री अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि स्कूल स्थापना के समय से ही अनुशासन, गुणवत्ता और संस्कारयुक्त शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। आज इसके परिणामस्वरूप स्कूल के छात्र देश-विदेश में विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं।

कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। संतोष पाण्डेय, अनुप कुमार पाण्डेय, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, विकास तिवारी, शहेला खान, अनिता सिन्हा, गीता पाण्डेय, रंजीत कुमार, इम्तियाज खान समेत समस्त शिक्षकों ने समर्पण और लगन से अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, मुकेश निरंजन सिन्हा, डॉ. आलोक तिवारी, मदन प्रसाद केशरी, अवधेश कुशवाहा, प्रमोद चौबे, पीके झा, सुशील केशरी, महावीर प्रसाद, राजू सिंह, मनोज केशरी, नंदकुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी ने एक स्वर में स्कूल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play