गढ़वा : रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला की ओर से आगामी 16 अप्रैल (बुधवार) को टाउन हॉल, गढ़वा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एम. पी. गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह एवं एग्जीक्यूटिव सदस्य श्री मनोज केसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और इसका उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी के पदेन अध्यक्ष एवं गढ़वा उपायुक्त श्री शेखर जमुआर द्वारा किया जाएगा।
रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने गढ़वा जिले के सभी स्वयंसेवी संगठनों, रेड क्रॉस के सदस्य, पदाधिकारी, पेट्रोन मेम्बर, अजीवन सदस्य और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाएं।