whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 25464159
Loading...


गढ़वा में भाजपा नगर मंडल ने अंबेडकर जयंती मनाई, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 14-Apr-25, 10:00 PM visibility 681
Share



गढ़वा में भाजपा नगर मंडल ने अंबेडकर जयंती मनाई, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा की ओर से आज सहिजना मोड़ पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद तूफानी, और युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि "भारत अंबेडकर जी के बनाए संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं।" उन्होंने यह भी बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के तहत वक़्फ़ बोर्ड में संशोधन किया है, जिससे गरीब मुस्लिम परिवारों को राहत मिलेगी।

जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा उनका विरोध किया और उनके संविधान को नजरअंदाज किया।

इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष उदय कुसवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुना तिवारी, ओबीसी जिला महामंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. पतंजलि केसरी, धनंजय गोंड, रविंद्र पासवान, राकेश शंकर गुप्ता, संतोष कश्यप, सुरेंद्र राम, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, रामजी पासवान, कंचन पांडे सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 16-Nov-25, 05:22 PM

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 07-Nov-25, 05:05 AM

श्रीहनुमान चालीसा के नियमित पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

location_on गढ़वा
access_time 16-Oct-25, 05:34 AM

बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा

location_on गढ़वा
access_time 14-Oct-25, 06:08 AM

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा : विनोद पाठक

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:24 PM

रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन

location_on रमना
access_time 13-Oct-25, 08:15 PM

सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:09 PM

पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 07:55 PM

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 03:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play