whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 23945610
Loading...


गढ़वा में भाजपा नगर मंडल ने अंबेडकर जयंती मनाई, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 14-Apr-25, 10:00 PM visibility 364
Share



गढ़वा में भाजपा नगर मंडल ने अंबेडकर जयंती मनाई, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा की ओर से आज सहिजना मोड़ पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद तूफानी, और युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि "भारत अंबेडकर जी के बनाए संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं।" उन्होंने यह भी बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के तहत वक़्फ़ बोर्ड में संशोधन किया है, जिससे गरीब मुस्लिम परिवारों को राहत मिलेगी।

जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा उनका विरोध किया और उनके संविधान को नजरअंदाज किया।

इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष उदय कुसवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुना तिवारी, ओबीसी जिला महामंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. पतंजलि केसरी, धनंजय गोंड, रविंद्र पासवान, राकेश शंकर गुप्ता, संतोष कश्यप, सुरेंद्र राम, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, रामजी पासवान, कंचन पांडे सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।





Trending News

#1
चिनिया रोड में नाली निर्माण में भारी अनियमितता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने जताई कड़ी नाराज़गी

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 12:10 PM

#2
एसएनसीयू वार्ड में 6 दिन के नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 09:52 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में भाजपा नगर मंडल ने अंबेडकर जयंती मनाई, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 10:00 PM

#5
गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई अंबेडकर जयंती

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 10:07 PM


Latest News

डीसी और एसडीएम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 10:51 PM

आरके पब्लिक स्कूल का 31वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न : सांस्कृतिक रंग में डूबा समारोह

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 10:31 PM

गढ़वा में भाकपा माले ने निकाला खबरदार मार्च, संविधान व सामाजिक न्याय की रक्षा का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 10:21 PM

गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई अंबेडकर जयंती

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 10:07 PM

16 अप्रैल को टाउन हॉल गढ़वा में होगा विशाल रक्तदान शिविर, रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया आह्वान

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 10:04 PM

गढ़वा में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, पेंशनर्स ने दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 09:55 PM

एसएनसीयू वार्ड में 6 दिन के नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 09:52 PM

चिनिया रोड में नाली निर्माण में भारी अनियमितता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने जताई कड़ी नाराज़गी

location_on गढ़वा
access_time 14-Apr-25, 12:10 PM

लायंस क्लब अधिवेशन में कंचन साहू बने द्वितीय उप जिला पाल, 46 मतों से हासिल की जीत

location_on गढ़वा
access_time 13-Apr-25, 11:41 PM

कॉफी विद एसडीएम : इस सप्ताह गढ़वा के साहित्यकारों से होगा संवाद, विकास और सुझावों पर होगी चर्चा

location_on गढ़वा
access_time 13-Apr-25, 11:34 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play