गढ़वा : श्री राम नवमी पूजा महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी की माता का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और अम्बिकापुर में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उनके निवास स्थान पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
उनकी माता एक धर्मपरायणा, सरल स्वभाव की और समाजसेवी महिला थीं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज और परिवार की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका जीवन समर्पण और सेवा की मिसाल रहा।