whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928812
Loading...


एसडीओ ने मझिआंव के ग्रामीण गैस वितरक को किया नोटिस, शहरी क्षेत्र से गोदाम हटाने का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 13-Apr-25, 04:09 PM visibility 783
Share



एसडीओ ने मझिआंव के ग्रामीण गैस वितरक को किया नोटिस, शहरी क्षेत्र से गोदाम हटाने का निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने गढ़वा शहरी क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसियों पर सख्ती बरतने के बाद अब मझिआंव में भी कार्रवाई की है। उन्होंने मझिआंव नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाके में संचालित उजाला एचपी ग्रामीण गैस वितरक के गोदाम को अविलंब शहरी क्षेत्र से हटाकर निर्धारित ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उजाला एचपी गैस वितरक की अनुज्ञप्ति करमडीह ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्वीकृत है, बावजूद इसके एजेंसी द्वारा मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में न केवल गोदाम संचालित किया जा रहा है, बल्कि वहां से शहरी क्षेत्र में भी गैस आपूर्ति की जा रही है।

यह न सिर्फ लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन है बल्कि जनसुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

एसडीओ संजय कुमार ने एजेंसी को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर गोदाम को शहरी क्षेत्र से हटाकर अपने निर्धारित ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। साथ ही एजेंसी से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने यह अनियमितता की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जवाब संतोषजनक और तर्कसंगत नहीं पाया गया, तो एजेंसी की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा संबंधित गैस कंपनी से की जाएगी।

एसडीओ ने कहा कि गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में किसी भी एजेंसी द्वारा यदि भीड़-भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों में गोदाम संचालित किए गए हैं, तो वे स्वयं ही अपनी गलती सुधार लें और निर्धारित स्थानों पर गोदाम स्थानांतरित कर लें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बिना अलग से नोटिस दिए सीधे कार्रवाई की जाएगी, चाहे एजेंसी के विरुद्ध कोई शिकायत प्राप्त हुई हो या नहीं।

यह सख्ती अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play