whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922319
Loading...


हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा

location_on गढ़वा access_time 12-Apr-25, 03:25 PM visibility 164
Share



हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोन नदी से लेकर कवाड़ी मझिगवां मंदिर परिसर तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शिनवार को हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सोन नदी के तट से आरंभ होकर कवाड़ी मझिगवां स्थित मंदिर परिसर तक पहुंची। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का कारवां पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ता रहा।

पूरे मार्ग को रंग-बिरंगे फूलों, पताकाओं और तोरण द्वारों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे माहौल पूर्णतः धार्मिक और उत्सवमय हो गया।

यह कलश यात्रा हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत है, जिसके अंतर्गत आने वाले दिनों में भजन-कीर्तन, सत्संग एवं भंडारे जैसे अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हनुमान मंदिर के निर्माण में मुख्य रूप से सीताराम यादव, राजेंद्र यादव, महेंद्र यादव, विनय यादव, राकेश यादव, आयुष यादव एवं अन्य स्थानीय जनों का विशेष योगदान रहा। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे आयोजन निर्विघ्न संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की गरिमा को क्षेत्र के संत-महात्माओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने और भी बढ़ा दिया। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी धार्मिक आयोजनों में सपरिवार भाग लेने का आमंत्रण दिया है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play