whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922318
Loading...


रमना में दिनदहाड़े छह लाख की चोरी, इलाके में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा access_time 12-Apr-25, 01:34 PM visibility 880
Share



रमना में दिनदहाड़े छह लाख की चोरी, इलाके में मचा हड़कंप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रमना : गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र स्थित हरी गणेश मोड़ के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की एक बड़ी घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घनी आबादी और भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में स्थित नारायण सोनी उर्फ लल्लू सोनी की आभूषण एवं बर्तन दुकान से करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को करीब 11 बजे की है। दुकानदार के अनुसार, वे कुछ मिनट के लिए दुकान से बाहर गए थे, उसी दौरान चोरों ने मौका पाकर दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब वे लौटे, तो दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला और गहनों व नकदी से भरा झोला गायब था।

घटना की पूरी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही बंशीधर नगर के सीडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, और रमना थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play