whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264643
Loading...


पोषण माह के तहत श्री बंशीधर नगर में पोषण वाटिका कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा access_time 23-Sep-20, 06:27 PM visibility 651
Share



पोषण माह के तहत श्री बंशीधर नगर में पोषण वाटिका कार्यक्रम संपन्न


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नगर उंटारी परियोजना में पोषण माह के तहत अन्नप्राशन गोद भराई, वजन लंबाई, ऊंचाई तथा पोषण वाटिका कार्यक्रम किया गया।"राष्ट्रीय पोषण माह" के तहत "पोषण जागरूकता अभियान" कार्यक्रम आयोजित कि गई। पोषण अभियान की थीम "संतुलित भोजन, स्वस्थ जीवन"है। अभियान में सहिया एवं सेविका ने बताया कि बालिकाओं के लिए किशोरावस्था में पोषण का अत्यधिक महत्व बढ़ जाता है क्योंकि इस दौरान उनके शरीर में अनेक प्रकार के परिवर्तन होते हैं। किशोरियों को प्रतिदिन लगभग 2200 कैलोरी की आवश्यकता होती है साथ ही उनको शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विटामिन, कैल्शियम, आयरन, जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। संतुलित आहार से तात्पर्य उन सभी खाद्य पदार्थों से हैं जो शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करें तथा खाने की मात्रा और सही समय भी बहुत जरूरी होता है।
किशोरियों को कैल्शियम,विटामिन ,फाइबर तथा ऐसे जरूरी पोषक तत्व, फल सब्जियां तथा अनाज से मिल सकते हैं इससे उनका शारीरिक तथा मानसिक विकास उचित प्रकार से होता है। सब्ज़ियों का हमारे स्वस्थ जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। सब्ज़ियों के नियमित सेवन से हमारा स्वास्थ्य तथा शरीर की आंतरिक प्रणाली मज़बूत होती है। सब्ज़ियों के उचित सेवन से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है। नारंगी और पीले रंग की सब्ज़ियां तथा मीठे आलू, गाजर, खुबानी ये सभी विटामिन-सी कि मात्रा से भरपूर होते हैं। जो हमारी त्वचा के विकास और सुंदरता के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। लाल रंग की सब्ज़ियां जैसे टमाटर, लाल मिर्च, लाल प्याज और फल पपीता लाइकोपीन से भरपूर होते हैं जो हमारे त्वचा कि रक्षा करते हैं तथा उन्हें हानिकारक किरणों से भी बचाते हैं।
पोषण थाली एवम् पोषण माला के विषय में बताया गया। पांच परिवार को न्यूनतम आवश्यक सब्जी एवं स्थानीय फलों की प्राप्ति हेतु पोषण वाटिका माॅडल को गांव में स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्र में किचन गार्डेन में उगने वाली मौसमी सब्जियां जैसे चुकंदर, मूली, बैंगन, गोभी, टमाटर, सहजन आदि लगा कर परिवार के पोषण पर ध्यान दिया जा सकता है। महिलाओं व किशोरियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हीमोग्लोबीन का बहुत महत्व है। इसकी कमी से शरीर का स्वास्थ्य गिरता है। इसी के निमित्त बताया गया कि चौलाई खाने से भूख बढ़ती है तथा कब्ज व पेट की समस्या दूर होती है। चौलाई का नियमित सेवन खून में आयरन की बढ़ोतरी करता है। हाथ, पैर व तलवों में जलन होने पर इसके रस में थोड़ी शक्कर मिलाकर पीने से लाभ मिलता है और आंखों के लिए फायदेमंद है।
कार्यक्रम के अन्त में पौधे वितरित किया गया। किशोरी एवं महिलाओं ने पौधे का रोपण किया। स्वच्छता और साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए अपनी स्वच्छता सुनिश्चित करने की बात कही गई। साबुन से हाथ धोने एवं बच्चों को साफ सफाई का ध्यान रखने की बात कही गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play