whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 23922735
Loading...


सिद्धू, कान्हू के स्वतंत्रता आंदोलन को देश सदा सर्वदा याद रखेगा : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 11-Apr-25, 10:53 PM visibility 316
Share



सिद्धू, कान्हू के स्वतंत्रता आंदोलन को देश सदा सर्वदा याद रखेगा : मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सिद्धू, कान्हू की जयंती पर पूर्व मंत्री ने किया नमन

माल्यार्पण करते मिथिलेश कुमार ठाकुर

गढ़वा : संथाल विद्रोह के नायक सिद्धू मुर्मू और कान्हू मुर्मू की जयंती के मौके पर शुक्रवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उन्हें नमन किया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने अपने आवास पर एक समारोह आयोजित कर सिद्धू-कान्हू की जयंती मनाई। मौके पर उन्होंने सिद्धू और कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि अमर शहीद सिद्धू और कान्हू की जयंती प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है। सिद्धू मुर्मू और कान्हू मुर्मू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा थे, जिन्होंने 1855-1856 में ऐतिहासिक संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था।

यह विद्रोह वर्तमान झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बीरभूम और बांकुड़ा जिलों सहित पूर्वी भारत के कई हिस्सों में फैला था।

इस विद्रोह का उद्देश्य ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और शोषणकारी ज़मींदारी प्रथा का विरोध करना था। सिद्धू और कान्हू मुर्मू का जन्म झारखंड के साहेबगंज जिले स्थित भोगनाडीह गांव में एक संथाल आदिवासी परिवार में हुआ था। सिद्धू का जन्म 1815 ईस्वी में तथा कान्हू का जन्म 1820 ईस्वी में हुआ था। 30 जून 1855 को दोनों भाइयों ने भगनाडीह गांव से विद्रोह का बिगुल फूंका। इसी दिन सिद्धू ने 'करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो' का नारा दिया था।

पूर्व मंत्री ठाकुर ने कहा कि सिद्धू और कान्हू के साहस और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उनका स्वतंत्रता आंदोलन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।





Trending News

#1
रमना में दिनदहाड़े छह लाख की चोरी, इलाके में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 12-Apr-25, 01:34 PM

#2
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#3
सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

location_on गढ़वा
access_time 09-Apr-25, 09:27 PM

#4
गढ़वा: झारोटेफ की प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली व ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सरकार को दी चेतावनी

location_on गढ़वा
access_time 12-Apr-25, 01:37 PM

#5
उपायुक्त के निर्देश पर 16 अप्रैल को टाउन हॉल गढ़वा में होगा मेगा रक्तदान शिविर

location_on गढ़वा
access_time 12-Apr-25, 03:31 PM


Latest News

उपायुक्त के निर्देश पर 16 अप्रैल को टाउन हॉल गढ़वा में होगा मेगा रक्तदान शिविर

location_on गढ़वा
access_time 12-Apr-25, 03:31 PM

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा

location_on गढ़वा
access_time 12-Apr-25, 03:25 PM

गढ़वा: झारोटेफ की प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली व ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सरकार को दी चेतावनी

location_on गढ़वा
access_time 12-Apr-25, 01:37 PM

रमना में दिनदहाड़े छह लाख की चोरी, इलाके में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 12-Apr-25, 01:34 PM

16 अप्रैल को टाउन हॉल, गढ़वा में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 11-Apr-25, 10:56 PM

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की आगलगी पीड़ित परिवारों से मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 06:19 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा पखवाड़ा दिवस मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 06:09 PM

गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

मेलवानी-भवनाथपुर सड़क पर दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर, एक व्यक्ति घायल

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:33 PM

गढ़वा में सीआरपीएफ की 172वीं बटालियन में शौर्य दिवस समारोह आयोजित, वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 09-Apr-25, 11:00 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play