whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161538 readers visited
Loading...

Advertisement

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की आगलगी पीड़ित परिवारों से मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

location_on गढ़वा access_time 10-Apr-25, 06:19 PM visibility 755
Share



पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की आगलगी पीड़ित परिवारों से मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल (गढ़वा): झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गुरुवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव पहुंचे और हाल ही में आगलगी की घटना से प्रभावित तीन परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया तथा तत्काल 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

पीड़ित परिवार के साथ पूर्व मंत्री

बता दें कि बुधवार को अचानक लगी आग से बदन चौधरी के घर सहित उनके पड़ोसी कृष्णा चौधरी और सोमारू चौधरी का घर व सारा सामान जलकर खाक हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री ठाकुर गांव पहुंचे और मौके का मुआयना किया। उन्होंने देखा कि आग से तीनों परिवारों के घर व घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।

Advertisement

पूर्व मंत्री ने मौके से ही मेराल बीडीओ को फोन कर पीड़ित परिवारों को तुरंत अंबेडकर आवास आवंटित करने और आपदा राहत कोष से सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें तीन परिवारों की वर्षों की मेहनत चंद मिनटों में राख हो गई। झारखंड सरकार और झामुमो इस संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े हैं।

इस दौरान उन्होंने मृतक शिव मूरत चौधरी के परिजनों से भी मिलकर संवेदना प्रकट की।

मौके पर झामुमो नेता जवाहर पासवान, शंभू राम, सुनील कुमार गौतम, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, मुखिया पति हरेंद्र चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play