whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476892
Loading...


टीजीटी-पीजीटी पद खत्म करने पर भड़के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी

location_on गढ़वा access_time 09-Apr-25, 10:14 PM visibility 462
Share



टीजीटी-पीजीटी पद खत्म करने पर भड़के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

हेमंत सरकार के फैसले को बताया युवा और जनविरोधी, कहा- "रोजगार छीन रही है सरकार"

झारखंड सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए कैबिनेट फैसले में टीजीटी और पीजीटी के 8900 पदों को खत्म किए जाने को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने इस फैसले को न केवल युवा विरोधी, बल्कि जनविरोधी भी करार दिया है।

रितेश चौबे ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिस तरह से हजारों शिक्षकों की बहाली की संभावनाओं को एक झटके में समाप्त कर दिया गया, उससे राज्य के शिक्षित और प्रशिक्षित युवा बेहद आक्रोशित हैं।

उन्होंने कहा, "8900 पदों की बहाली होती तो न सिर्फ झारखंड की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होती, बल्कि हजारों पढ़े-लिखे बेरोजगारों को रोजगार भी मिलता।"

चौबे ने यह भी आरोप लगाया कि "1373 माध्यमिक आचार्य बहाली के नाम पर सरकार केवल युवाओं को भ्रमित कर रही है। झामुमो सरकार की नीति पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है और वह विकास की बजाय विनाश की ओर बढ़ रही है।"

उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड के विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। "सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और सरकार बहाली के बजाय पद ही खत्म कर रही है।"

रितेश चौबे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

उन्होंने कहा, "हेमंत सरकार के पास राज्य के विकास की कोई स्पष्ट सोच नहीं है, और यह सरकार केवल युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम कर रही है।"

इस बयान के साथ ही झारखंड की राजनीति में एक बार फिर रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play