whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27274759
Loading...


पति के साथ विवाद के बाद महिला, तीन बच्चों के साथ कुंए में कूदी, मां व एक बेटी की मौत

location_on मेराल access_time 14-Jun-20, 10:53 PM visibility 663
Share



																																										पति के साथ विवाद के बाद महिला, तीन बच्चों के साथ कुंए में कूदी, मां व एक बेटी की मौत
मृत माँ बेटी एवं वहां लगी भीड़


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चों की बची जान मामला मेराल थाना क्षेत्र के बोकेया गांव में रविवार दोपहर की मृतका के पिता ने दामाद समेत उसके घर केआधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी मेराल : थाना क्षेत्र के बोकेया गांव में रविवार की दोपहर राजेश चौधरी की पत्नी संगीता देवी 28 वर्ष अपने तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में संगीता तथा इसकी बड़ी बेटी पायल कुमारी 6 वर्ष की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों की तत्परता से दो अन्य बेटी गुड़िया 4 वर्ष व बेबी 2 वर्ष को कुएं से सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बेबी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में संगीता के पिता मेराल थाना परसही गांव निवासी विश्वनाथ चौधरी ने अपने दामाद राजेश चौधरी समेत इसके परिवार के आधा दर्जन सदस्यों के विरुद्ध संगीता तथा उसकी पुत्री की हत्या कर शव को कुएं में डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
घटना के संबंध में संगीता का भाई संजय चौधरी ने बताया कि उसकी बहन को तीन बेटियां होने के बाद राजेश चौधरी तथा उसके परिवार के सदस्य प्रताड़ित किया करते थे। इस मामले का कई बार गांव में ही पंचायत हुई तथा एक बार मामला थाना तक भी पहुंचा। जहां पुलिस के पहल पर संगीता को ससुराल भेजा गया था। उसने बताया की इसके बाद भी लगातार उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता रहा। इसकी जानकारी मिलने के बाद जब हम अपने और परिजन को लेकर संगीता के यहां राजेश को समझाने पहुंचे तो हमें भविष्य में बोकेया गांव नहीं आने की हिदायत देकर वापस कर दिया गया। बताया जा रहा कि रविवार की सुबह से ही संगीता और राजेश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद मौका पाकर संगीता अपने तीन बेटियों के साथ घर के बगल में स्थित एक कुएं में कूद गई।
उसे ऐसा करते देख कुछ ग्रामीणों की नजर जब पड़ी तो लोग भागकर वहां पहुंचे। सभी को आनन-फानन में कुएं से निकाला गया। लेकिन तब तक संगीता तथा पायल की मौत हो चुकी थी। उक्त घटना के बाद से राजेश चौधरी घर से फरार बताया जा रहा है। उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद मेराल पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस विश्वनाथ चौधरी के आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन में जुट गई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play