whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157472 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान हेतु दिए निर्देश

location_on गढ़वा access_time 08-Apr-25, 10:20 PM visibility 528
Share



जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान हेतु दिए निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गईं। राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान तथा अनुकम्पा आधारित नौकरी सहित विभिन्न मुद्दों से संबंधित कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

जनता दरबार में सबसे पहले सदर प्रखंड स्थित डी.ए.वी. मध्य विद्यालय गढ़वा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अव्यवस्था एवं वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की गई।

Advertisement
समिति के अध्यक्ष, संयोजिका एवं अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में प्रोजेक्ट इंपैक्ट के नियमों का पालन नहीं हो रहा है और पठन-पाठन व्यवस्था भी चरमराई हुई है। इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

कांडी प्रखंड के बलियारी निवासी अर्चना देवी ने जन वितरण प्रणाली दुकानदार नरेश राम के विरुद्ध कई महीनों से राशन नहीं देने और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पूर्व में भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपायुक्त ने इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया।

बिशनपुरा प्रखंड के विकास कुमार चंद्रवंशी ने विवादित भूमि पर विपक्षियों द्वारा जबरन मकान निर्माण की शिकायत की।

Advertisement
उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर न्यायालय में वाद विचाराधीन है, फिर भी अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने की दिशा में त्वरित कदम उठाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

मेराल प्रखंड के गोंदा निवासी नकुल महतो ने आवेदन समर्पित कर मृत पत्नी के स्थान पर अपने नाम को राशन कार्ड में मुखिया के रूप में दर्ज कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद भी कार्ड में उनका नाम नहीं जोड़ा गया है, जिससे उन्हें खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। उपायुक्त ने इस पर भी शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने संबंधित विभागों को गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play