whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27262903
Loading...


श्री बंशीधर नगर में बनेगा 3478 नया राशन कार्ड

location_on बंशीधर नगर access_time 23-Sep-20, 06:20 PM visibility 653
Share



श्री बंशीधर नगर में बनेगा 3478 नया राशन कार्ड


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में बुधवार को ग्राम पंचायत व वार्ड स्तरीय समिति की बैठक अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी अरुणिमा एक्का की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अंचलाधिकारी सह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशनकार्ड से बंचित योग्य लाभुको को राशनकार्ड बनाने की योजना के कार्यान्यवन हेतु विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों व नगर पंचायत क्षेत्र के लिए 3478 राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वैसे योग्य लाभुक जो अभी तक राशनकार्ड से बंचित है तथा अहर्ता रखते है, उनके लिए हरा राशनकार्ड बनाया जायेगा।
इसके लिए आगामी 30 सितम्बर तक ग्राम पंचायत व शहरी वार्ड स्तरीय द्वारा ऑनलाइन व ऑफ़लाइन आवेदन लिया जायेगा।उन्होंने कहा कि लाभुको के चयन में सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश का पालन किया जायेगा।वृद्ध, निशक्त, एकल परिवार, दिहाड़ी मजदूर, कैंसर से पीड़ित व्यक्ति, सफाईकर्मी आदि को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जायेगा। अंचलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को लक्ष्य से दोगुना आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया ताकि योग्य लाभुक का चयन किया जा सके। बैठक में पंचायती राज्य प्रखण्ड समन्वयक कौशल कुमार,पंचायत सचिव बिरेन्द्र कुमार सिंह, संतोष सिंह, रामेश्वर राम, जय प्रकाश जायसवाल, मुखिया उषा देवी, मुस्ताक अहमद शेख, सोहन उरांव, कामेश्वर प्रसाद यादव,वार्ड पार्षद रंजन कुमार,राज कुमार प्रसाद, शकील अहमद, चंचला कुमारी, शिक्षक अनूप कुमार ठाकुर, आफताब आलम, हसीब खान, अस्मा खातून, अनूप कुमार श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी सेविका कुमुद कुमारी, सबिता देवी, ममता देवी सहित वार्ड पार्षद, वार्ड सदस्य,आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play