whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157695 readers visited
Loading...

Advertisement

एसडीएम ने अनुमंडलीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनी

location_on गढ़वा access_time 08-Apr-25, 09:47 PM visibility 570
Share



एसडीएम ने अनुमंडलीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने शुक्रवार को गढ़वा अनुमंडलीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया और वहां अध्ययनरत अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व में उठाए गए मुद्दों पर हुई प्रगति की जानकारी ली और पेयजल, साफ-सफाई, वाई-फाई आदि सुविधाओं पर फीडबैक लिया।

अधिकांश अभ्यर्थियों ने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, वहीं कुछ छात्राओं ने अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों की आवश्यकता बताई। इस पर एसडीएम ने आश्वस्त किया कि वे सूची बनाकर दें, उन्हें सभी आवश्यक पुस्तकें कहीं से भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने ऊपरी तल पर आरओ वॉटर फिल्टर, एसी और इनवर्टर की मांग रखी, जिस पर उन्होंने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

Advertisement

एसडीएम ने पुस्तकालय में वाई-फाई सुविधा के प्रायोजन और पेयजल व्यवस्था में स्वैच्छिक सहयोग देने के लिए गढ़वा के समाजसेवी एवं शिक्षाविद अलख पांडेय का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

इस मौके पर एसडीएम ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिनकी पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है और जो बेरोजगार हैं, वे 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जरूर भरें। योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹5000 मासिक छात्रवृत्ति और देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलता है।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह, जेएमडी हीरो शोरूम के मालिक मणिभद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। व्यवसायी मणिभद्र सिंह ने भी सीएसआर दायित्व के तहत पुस्तकालय को यथासंभव सहयोग देने की बात कही।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play