whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472350
Loading...


नहीं किया अवैध गैस गोदामों को शिफ्ट, होगी कार्रवाई: एसडीओ ने दिया अंतिम अल्टीमेटम

location_on गढ़वा access_time 08-Apr-25, 09:43 PM visibility 521
Share



नहीं किया अवैध गैस गोदामों को शिफ्ट, होगी कार्रवाई: एसडीओ ने दिया अंतिम अल्टीमेटम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदामों को अब नहीं मिलेगी राहत। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद तीन गैस एजेंसियों ने अपने अवैध गोदामों को अब तक स्थानांतरित नहीं किया है, जिस पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पिछले माह एसडीओ संजय कुमार ने शहरी क्षेत्र स्थित गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें प्रथम दृष्टया कई अनियमितताएं पाई गई थीं। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आर्यन एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी (कचहरी रोड), भारद्वाज भारत गैस एजेंसी (कल्याणपुर) और मां दुर्गा एचपी गैस एजेंसी (ओबरा) के गोदाम शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जबकि इन एजेंसियों के पास ग्रामीण वितरक के लाइसेंस हैं।

एसडीओ ने इन एजेंसी संचालकों को एक सप्ताह का समय देते हुए नोटिस जारी किया था कि वे गोदामों को शहरी क्षेत्र से हटाकर निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करें, साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि उनकी अनुज्ञप्ति रद्द क्यों नहीं की जाए।

लेकिन तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर एसडीओ संजय कुमार ने अब दो दिन का अंतिम अल्टीमेटम जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि यदि निर्धारित समय के भीतर गोदामों को शिफ्ट नहीं किया गया, तो उनकी अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा के साथ-साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

एसडीओ ने कहा कि शहर में आम जन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और खतरनाक ढंग से संचालित इन गोदामों पर प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play