whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28369189 readers visited
Loading...

Advertisement

रामनवमी की भव्य तैयारी: गढ़वा में जेनरल पूजा समिति करेगी अखाड़ों का सम्मान

location_on गढ़वा access_time 08-Apr-25, 09:40 PM visibility 628
Share



रामनवमी की भव्य तैयारी: गढ़वा में जेनरल पूजा समिति करेगी अखाड़ों का सम्मान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रामनवमी को लेकर गढ़वा में जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में रामनवमी पूजा जेनरल समिति द्वारा जय भवानी संघ के पास स्थित शिव मंदिर परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। समिति की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी और तब से हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है।

इस वर्ष के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार छोटू ने जानकारी दी कि रामनवमी के दिन रथ यात्रा, जुलूस, झांकी और भंडारा जैसे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
उन्होंने बताया कि इन आयोजनों में भाग लेने वाले सभी अखाड़ों को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडली के निर्णय के अनुसार प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

समिति के सदस्य उमेश कश्यप ने बताया कि एक समय था जब लोग पलामू जाकर रामनवमी का जुलूस देखते थे, लेकिन अब गढ़वा का आयोजन इतना भव्य होता है कि लोग खुद यहीं आने लगे हैं। शहर में निकलने वाले आकर्षक रथ और झांकियों के निर्माता एवं अखाड़ों के कलाकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

समिति के संरक्षक मुरली श्याम सोनी ने भी कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी पर भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा और अखाड़ों को उनकी सहभागिता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

प्रेस वार्ता के दौरान समिति के अन्य सदस्य गोपाल सोनी, अरविंद पटवा, टिंकू गुप्ता, विवेक कुमार, संजीव दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play