whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158063 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा के जंगलों में नक्सली जखीरे की बड़ी बरामदगी, सीआरपीएफ का सर्च ऑपरेशन सफल

location_on गढ़वा access_time 08-Apr-25, 09:35 PM visibility 621
Share



गढ़वा के जंगलों में नक्सली जखीरे की बड़ी बरामदगी, सीआरपीएफ का सर्च ऑपरेशन सफल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती जंगलों में शनिवार को सीआरपीएफ की 172 बटालियन ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया। कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष सर्च ऑपरेशन में प्रतिबंधित माओवादी संगठन द्वारा छिपाई गई भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना बरगढ़ क्षेत्र के गांव तुमेरा और खपरी गहुआ के बीच स्थित जंगलों में माओवादियों ने हथियार और विस्फोटक छिपा रखे हैं। इसी सूचना के आधार पर दिनांक 5 अप्रैल 2025 को सुबह 5 बजे एफ/172 समवाय (बुढा पहाड़) और ई/172 समवाय (बेहरा टोली) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Advertisement
इस अभियान का नेतृत्व स्वयं कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे। उनके साथ द्वितीय कमान अधिकारी कुलदीप कुमार, एफ/172 के समवाय अधिकारी सहायक कमांडेंट नीरज कुमार और ई/172 के समवाय अधिकारी सहायक कमांडेंट दीपक चंदेर भी शामिल थे।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जब टीम ग्राम तुमेरा से लगभग 7 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में पहुंची, तो एक संदिग्ध स्थान की पहचान हुई। वहां गहन तलाशी लेने पर नक्सलियों द्वारा छिपाया गया बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:

1 देशी कट्टा

H-36 हैंड ग्रेनेड (बिना डेटोनेटर)

7.62 एमएम के 28 कारतूस

9 एमएम पिस्टल के 23 कारतूस

5.56 एमएम इंसास के 10 कारतूस

8 एमएम का 1 कारतूस

303 बोर के 5 कारतूस

7.62 एमएम एसएलआर के 7 कारतूस

7.62x39 एमएम के 5 कारतूस

1 सैमसंग टैब

1 फ्लैशर

2 वॉकी-टॉकी

4 कॉल बेल स्विच

इस सफल अभियान से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ कि सुरक्षा बल नक्सली गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और उनके मंसूबों को लगातार विफल कर रहे हैं।

Advertisement
सीआरपीएफ का यह सघन तलाशी अभियान नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play