whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157692 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बड़गड़ में हार्मोनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में शिक्षा का नया आयाम

location_on गढ़वा access_time 08-Apr-25, 09:27 PM visibility 588
Share



बड़गड़ में हार्मोनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में शिक्षा का नया आयाम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : प्रखंड अंतर्गत सदर मुख्यालय बड़गड़ में सोमवार को नये स्कूल प्लस टू हार्मोनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। स्कूल का विधिवत उद्घाटन प्रोपराइटर कुमार विवेक भवानी सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय में पहले नामांकित बच्चे को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी प्रेमसागर जायसवाल, जिला परिषद सदस्य रुपांजली जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश, परसवार के मुखिया जंगलपति लकड़ा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अब बच्चों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Advertisement
पहले बच्चों को गढ़वा, डाल्टनगंज आदि स्थानों पर जाकर पढ़ाई करनी पड़ती थी, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता था। अब प्रखंड मुख्यालय में ही सीबीएसई माध्यम से अंग्रेजी में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय के प्रोपराइटर कुमार विवेक भवानी सिंह ने जानकारी दी कि हार्मोनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रथम सत्र के लिए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 7 तक की पढ़ाई शुरू की गई है। आगामी वर्षों में इसे इंटरमीडिएट स्तर तक अपग्रेड किया जाएगा। शिक्षा का माध्यम सीबीएसई आधारित अंग्रेजी पैटर्न पर होगा। उच्च योग्यताधारी शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, और आवश्यकतानुसार और भी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

विद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। भविष्य में छात्र-छात्राओं के लिए रेजिडेंशियल हॉस्टल की भी व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय के लिए दस एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसमें आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, विषयवार कक्षाएं, तथा क्रिकेट और फुटबॉल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है।

विद्यालय के उद्घाटन को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रिंसिपल चंदन कुमार, राकेश वर्मा, सभी शिक्षकगण, बड़गड़ मुखिया प्रतिनिधि दिनेश लकड़ा, रवायत अंसारी, बसंत सोनी, अनिरुद्ध प्रसाद, रामजी उरांव, संजीव सिंह, सुनील सिंह, रामानंद यादव, रामचंद्र सिंह, सुरेश प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, चंदन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play