whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158074 readers visited
Loading...

Advertisement

कॉफ़ी विद एसडीएम: परंपरागत ढोल-बैंड वादकों से संवाद, समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

location_on गढ़वा access_time 02-Apr-25, 06:46 PM visibility 649
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम: परंपरागत ढोल-बैंड वादकों से संवाद, समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" के तहत बुधवार को ढोल, नगाड़ा, मांदर, देशी बैंड, भांगड़ा आदि के व्यवसाय से जुड़े कलाकारों को आमंत्रित कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान वाद्य कलाकारों ने अपनी जीविका पर आए संकट को लेकर अपनी व्यथा साझा की और डीजे संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को मुख्य कारण बताया।

डीजे ने छीना परंपरागत वाद्य कलाकारों का रोजगार

वादकों ने बताया कि डीजे के प्रचलन ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई कलाकारों को मजबूरी में अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ा, तो कुछ ने पेशा ही बदल लिया।

Advertisement

भांगड़ा संचालक वाल्मीकि कुमार ने बताया कि उनका भांगड़ा समूह 20 लोगों के रोजगार का साधन था, लेकिन डीजे के कारण उनकी आय खत्म हो गई। उन्होंने सभी कलाकारों को किसी सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने की मांग की।

बिनाका बैंड के संचालक नंदलाल ने कहा कि परंपरागत बैंड-बाजा व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए लघु ऋण की जरूरत है।

गढौता के मनोज रवि ने बताया कि लोग आजीविका के लिए पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

महेंद्र राम ने कहा कि उन्होंने अपने बेटों को यह व्यवसाय अपनाने से रोक दिया, क्योंकि इससे गुजर-बसर मुश्किल हो गया है।

 

डीजे पर प्रतिबंध के बाद जगी नई उम्मीद

कुछ कलाकारों ने बताया कि डीजे पर प्रतिबंध लगने से उनकी आजीविका फिर से पटरी पर आने की उम्मीद जगी है।

Advertisement

खजूरी लगमा के सुनील कुमार ने दो महीने पहले ढोल व्यवसाय शुरू किया और 20 लोगों को रोजगार से जोड़ा।

गुजरात से लौटे अखिलेश ने बताया कि वे डीजे बैन के बाद दोबारा ढोल-भांगड़ा का काम शुरू करने के लिए गांव लौट आए हैं।

वादकों की प्रमुख मांगें :

सामूहिक बीमा व सामाजिक सुरक्षा योजना

लघु ऋण देकर व्यवसाय को बढ़ावा

सरकारी कार्यक्रमों में परंपरागत वाद्य कलाकारों को अवसर

प्रशासन द्वारा नियमित कार्यक्रमों में सहभागिता

एसडीएम ने दिया समाधान का भरोसा

एसडीएम संजय कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि वादकों को लघु ऋण उपलब्ध कराने के लिए पहल की जाएगी।

Advertisement
साथ ही, सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

सम्मान और सुझावों का आदान-प्रदान

कार्यक्रम के अंत में एसडीएम ने सभी वादकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, वादकों ने भी सामाजिक कुरीतियों और नशे से बचने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play