whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054743 readers visited
Loading...


गढ़वा जिला स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

location_on गढ़वा access_time 02-Apr-25, 04:38 PM visibility 606
Share



गढ़वा जिला स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

गढ़वा जिला बनने के साक्षी रहे लोगों ने सुनाए संस्मरण

जिले के प्रबुद्ध लोगों ने 'सपनों का गढ़वा' विषय पर रखे सुझाव

मंगलवार को सदर अनुमंडल कार्यालय सभा-कक्ष में गढ़वा जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर 'सपनों का गढ़वा' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिले के प्रबुद्ध लोगों ने गढ़वा जिले के बनने के संस्मरणों एवं अब तक के परिवर्तनों पर विचार साझा किए। साथ ही, उन्होंने गढ़वा के भविष्य और विकास की संभावनाओं पर अपने सुझाव भी रखे। संगोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने की।

संगोष्ठी में डॉ. मुरली श्याम गुप्ता ने कहा कि वे ढिबरी युग में पैदा हुए थे, तब लैंपपोस्ट का दौर था, लेकिन समय के साथ गढ़वा ने विकास किया।

हालांकि, अब भी यह ट्रैफिक जिला नहीं बन पाया, जो चिंता का विषय है। समाजसेवी डॉ. यासीन अंसारी ने याद किया कि जब गढ़वा जिला बना, तब वे सत्ताधारी पार्टी के जिला अध्यक्ष थे। उस समय 90% से अधिक मकान खपरैल के थे, लेकिन आज 2% से भी कम कच्चे मकान बचे हैं।

लायन सुशील केसरी ने कहा कि गढ़वा ने विकास किया है, लेकिन जलस्तर में गिरावट आई है। बालू उठाव पर रोक लगाने और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की जरूरत है। शिक्षक अरुण दुबे ने शिक्षा को सर्वोच्च संसाधन बताते हुए कहा कि उनकी छात्रा नम्रता कुमारी भारतीय प्रशासनिक सेवा तक पहुंची हैं, जिससे गढ़वा को गर्व है।

समाजसेवी दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि जिला बनने के बाद कई सपने पूरे हुए, लेकिन कुछ अधूरे हैं।

उन्होंने गोवावल क्षेत्र को ब्लॉक बनाने की मांग की। वरिष्ठ पत्रकार नित्यानंद शुक्ला ने कहा कि 1 अप्रैल 1991 को जब गढ़वा जिला बना, तब यह घोर उग्रवाद से ग्रस्त था। बिजली की स्थिति अब बेहतर हुई है, लेकिन सिंचाई के क्षेत्र में और विकास की जरूरत है।

द्वारिका प्रसाद पांडेय ने कहा कि पहले गढ़वा में केवल आठ गाड़ियां चलती थीं, लेकिन अब परिवहन की कोई समस्या नहीं है। प्रमोद सोनी ने कला और संस्कृति के विकास पर बात करते हुए 'मेरा गढ़वा महान' गीत सुनाया। नीरज श्रीधर ने साहित्यिक मंच की स्थापना की आवश्यकता जताई।

अधिवक्ता अशोक पटवा ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति पर जोर दिया, जबकि इम्तियाज अंसारी ने सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।

डॉ. लालमोहन मिश्रा ने कहा कि पहले रिक्शा भी मुश्किल से मिलता था, लेकिन अब फोरलेन सड़कें बन चुकी हैं।

श्री बृजेश पांडेय ने गढ़वा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया, वहीं समाजसेवी शौकत खान ने गढ़वा को समाजसेवियों का गढ़ बताया। संगोष्ठी में आत्माराम पांडेय, इम्तियाज अंसारी, पूनम श्री आदि ने भी अपने विचार रखे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play