गढ़वा : गढ़वा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रमना बीपीओ कर्मचारी को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कर्मचारी कार्य में सुविधा देने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।