whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162055 readers visited
Loading...

Advertisement

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने झामुमो सरकार पर लगाया बाबा बंशीधर महोत्सव के अपमान का आरोप

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 09:23 PM visibility 682
Share



भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने झामुमो सरकार पर लगाया बाबा बंशीधर महोत्सव के अपमान का आरोप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर बाबा बंशीधर महोत्सव के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिंदुओं की आस्था का मजाक बनाया और बाबा बंशीधर महोत्सव के नाम पर झामुमो महोत्सव का आयोजन किया।

धार्मिक आयोजन की जगह अश्लील गानों का आयोजन – भाजपा

रितेश चौबे ने कहा कि जहां भगवान का उत्सव होता है, वहां धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, लेकिन झामुमो सरकार ने इस महोत्सव को आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में बदल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अश्लील गानों का भरपूर गायन हुआ, जिससे हिंदू समाज आहत हुआ है।

Advertisement

उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में भाजपा सरकार के दौरान आयोजित बाबा बंशीधर महोत्सव भव्य और दिव्य रूप में मनाया गया था। उस समय सरकारी बजट कम था, फिर भी कार्यक्रम बेहतर हुआ था। लेकिन अब जब महोत्सव को राजकीय दर्जा और अधिक बजट मिल रहा है, तब भी यह आयोजन सिर्फ खानापूर्ति मात्र रह गया है।

महोत्सव में प्रशासनिक अव्यवस्था और हिंदू समाज की नाराजगी

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार भगवान का अपमान कर रही है, जिससे हिंदू समाज के साथ अन्य समुदायों में भी नाराजगी व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गानों के प्रयोग से हंगामा हुआ और पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

Advertisement
साथ ही, किसी भी कलाकार ने बाबा बंशीधर का गुणगान नहीं किया, जिससे लोगों में निराशा है।

रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो के नेता इस महोत्सव को पार्टी का निजी कार्यक्रम समझ बैठे हैं, जिससे आम जनता में भारी निराशा है।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन 'रुपु' महतो, मनोज जायसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play