whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158034 readers visited
Loading...

Advertisement

एसडीओ ने दो संदिग्धों को वाहन और सात गोवंशीय जानवरों सहित पकड़कर किया पुलिस के हवाले

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 09:14 PM visibility 858
Share



एसडीओ ने दो संदिग्धों को वाहन और सात गोवंशीय जानवरों सहित पकड़कर किया पुलिस के हवाले
वाहन की जाँच करते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

4 किलोमीटर पीछा करते हुए ओवरटेक कर पकड़ा वाहन, दो को भेजा गया जेल

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार रात जानवर लदे एक संदिग्ध वाहन को ओवरटेक कर मेराल पुलिस की सहायता से पकड़ लिया। इसके बाद वाहन और दोनों संदिग्धों को मेराल थाना को सौंप दिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सम्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया।

कैसे पकड़ा गया संदिग्ध वाहन?

बुधवार को बंशीधर महोत्सव कार्यक्रम के बाद नगर उंटारी से गढ़वा लौटने के दौरान रमना और मेराल के बीच एसडीओ संजय कुमार को एक बिना नंबर प्लेट और बिना बैक लाइट वाला वाहन संदिग्ध प्रतीत हुआ।

Advertisement
उन्हें शक हुआ कि वाहन में अवैध सामग्री का परिवहन किया जा रहा है।

एसडीओ ने गाड़ी को ओवरटेक करवाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही उनकी गाड़ी बगल में रुकी, संदिग्ध वाहन चालक ने तेजी से गाड़ी भगा दी। इसके बाद लगभग 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद, एसडीओ ने मेराल थाना प्रभारी को फोन कर सूचना दी। अंततः मेराल थाना के सामने रोड पर वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया गया और पुलिस की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गाड़ी में क्षमता से अधिक पशु ठूंसे हुए मिले

जब वाहन की जांच की गई, तो उसमें क्षमता से अधिक पशुओं को ठूंस कर भरा गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी रात में चोरी-छिपे पशु परिवहन का ठोस कारण नहीं बता सके।

Advertisement
इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

एसडीओ ने दी पशु तस्करों को कड़ी चेतावनी

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में पशु तस्करी और पशु क्रूरता में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि इस क्षेत्र में ऐसे अवैध कार्य करने की भूल कोई न करे, अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play