whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27055883
Loading...


युग परिवर्तन के लिये सभी को पुरूषार्थ करना होगा : प्रसेन सिंह

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 09:08 PM visibility 559
Share



युग परिवर्तन के लिये सभी को पुरूषार्थ करना होगा : प्रसेन सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

शांतिकुंज प्रतिनिधियों के साथ गायत्री परिजनों की गोष्ठी

गढ़वा : यह समय विशेष है, क्योंकि यह युग संधि की बेला है। युग का परिवर्तन सही दिशा में हो, जिससे पूरे विश्व में शांति, सद्भाव व सुख-समृद्धि का वातावरण बने, इसके लिये पूरी दुनिया के लोगों को पुरूषार्थ करना होगा। इस परिस्थिति में लोगों में युग निर्माण का पुरूषार्थ जगाने के लिये अखिल विश्व गायत्री परिवार पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

यह बातें शांतिकुंज हरिद्वार से आये गायत्री परिवार के झारखंड प्रांत सह प्रभारी प्रसेन सिंह ने कहीं।

वे स्थानीय बीएकेडी पब्लिक स्कूल के पुस्तकालय भवन में गायत्री परिवार की एक जिलास्तरीय गोष्ठी में बोल रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि इस भूमिका का निर्वहन करने के लिये गायत्री परिजनों को स्थूल और सूक्ष्म दोनों तरह से प्रयास करने होंगे। अपने गृहस्थ जीवन के दायित्वों से हर हाल में समय निकालना होगा।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सभी गायत्री परिजनों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव में जाकर लोगों को देव संस्कृति से जोड़ना होगा, वहीं दूसरी ओर उनका यह प्रयास सफल हो, इसके लिये कठिन साधना भी करनी होगी।

शांतिकुंज प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान में करीब 25 करोड़ लोग गायत्री परिवार से जुड़े हुए हैं।

इन सभी की सूची बनाकर शांतिकुंज उन्हें इस अभियान से जोड़ने में लगा हुआ है और सभी का पंजीयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य वर्ष 2026 तक पूरा करना है, क्योंकि वर्ष 2026 में युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्वलित अखंड ज्योति का 100 वर्ष पूर्ण होगा। साथ ही माता भगवती देवी की जन्मशताब्दी भी होगी।

गोष्ठी में शांतिकुंज प्रतिनिधि लखनलाल प्रजापति ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संकल्पों को सभी को याद दिलाया। टोली में आए जय नारायण वर्मा ने भी विषय पर प्रकाश डालते हुए सभी से संकल्प पत्र भरवाया।

गोष्ठी की शुरुआत और उपस्थित गणमान्यजन

गोष्ठी की शुरुआत अखंड दीप प्रज्वलन, सत्संकल्प पाठ एवं युग गायन से की गई।

गोष्ठी का संचालन जिला समन्वयक विनोद पाठक ने किया, जबकि मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अनिरुद्ध प्रसाद सोनी, सहायक प्रबंध ट्रस्टी आलोक रंजन दूबे, संतन मिश्रा, कृष्णा प्रसाद मेहता, अखिलेश कुशवाहा, नागेंद्र सिंह, अच्युतानंद तिवारी, जिला युवा समन्वयक वीरेंद्र सोनी, अजीत चौबे, ललसू राम, डॉ. नरेश प्रसाद, विजय सोनी, बजेंद्र चौधरी, उपेंद्र गुप्ता, महेंद्र राम, राम रेखा प्रजापति, बेचन राम, नंदू ठाकुर, श्रीकांत कुशवाहा, शोभा पाठक, अनिता देवी, ममता तिवारी, सुनंदा दूबे, ममता चौबे, कांति दूबे, संगीता देवी, सरिता तिवारी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play