whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158042 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए समाधान के निर्देश

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 08:51 PM visibility 582
Share



जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए समाधान के निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिनमें राशन, पेंशन, आवास, भूमि सीमांकन, नामांतरण, मजदूरी बकाया भुगतान, मुआवजा, रोजगार एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। पदाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं एवं समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत

डंडई प्रखंड के सोनेहारा निवासी कुलदीप पासवान ने आवेदन देकर बताया कि अबुआ आवास योजना के तहत उन्हें पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है, लेकिन दूसरी किस्त का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

Advertisement
पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव टालमटोल कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि उनका नाम सूची में नहीं है, जबकि आवेदक ने सूची में अपना नाम क्रमांक भी प्रस्तुत किया। इस संबंध में मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सहियाओं से अभद्र व्यवहार व रिश्वत की शिकायत

चिनिया प्रखंड के डोल क्लस्टर की सहियाओं ने पीएससी चिनिया के एएनएम पर अभद्र व्यवहार और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि प्रसव पश्चात ₹1000 से ₹2000 तक की मांग की जाती है, और पैसा न देने पर लाभार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। सहियाओं ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की, जिस पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement

झाड़ूकस पद पर कार्यरत कर्मी ने वेतन वृद्धि की मांग की

बाजार समिति गढ़वा में झाड़ूकस पद पर कार्यरत चंदन राम ने बताया कि वे 2006 से इस पद पर कार्यरत हैं, लेकिन अभी तक उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने वेतन बढ़ाने की मांग की, जिस पर संबंधित विभाग को इस पर विचार कर उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया गया।

शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

रपुरा, कांडी के अभिभावकों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में एक भी शिक्षक नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और उनका भविष्य अंधकार में है।

Advertisement
उन्होंने कक्षा 8 से 10 तक के विषयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की, जिस पर शीघ्र आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में कई अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play