whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922341
Loading...


गढ़वा सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से की मुलाकात, पलामू संसदीय क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी मांगों को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 08:28 PM visibility 563
Share



गढ़वा सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से की मुलाकात, पलामू संसदीय क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी मांगों को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलते सांसद विष्णु दयाल राम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पलामू सांसद एवं पलामू संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को पूर्ण कराने की अपील की।

मुख्य रेल मांगें

1. गया-शेरघाटी-इमामगंज-डालटनगंज नई रेलवे लाइन का शीघ्र कार्यान्वयन। यह स्वीकृत परियोजना है, लेकिन कम प्राथमिकता के कारण रुकी हुई है।

2. बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर नई रेलवे लाइन का शीघ्र निर्माण। यह झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और औद्योगिक विकास को गति देगी।

3. टाटानगर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को डालटनगंज, गढ़वा रोड होकर चलाने की मांग, ताकि क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी बेहतर हो।

4. पटना-सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस (23347/23348) एवं रांची-चोपन एक्सप्रेस (18631/18632) का मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव बहाल किया जाए।

5. त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को पुनः शुरू किया जाए या उसके स्थान पर एक नई ट्रेन चलाई जाए, जो लखनऊ तक जाए।

6. रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग, ताकि झारखंड, बिहार और यूपी के आकांक्षी जिलों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

7. गढ़वा टाउन से गढ़वा रोड वाया डालटनगंज, लोहरदगा होकर रांची तक नई मेमू ट्रेन चलाने की मांग।

8. रांची से वाया डालटनगंज, गढ़वा रोड होते हुए अयोध्या तक नई ट्रेन शुरू करने की मांग।

9. गरीब रथ (12877/12878) का मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

10. गरीब रथ को अलीगढ़ जंक्शन पर 2 मिनट का ठहराव दिया जाए, ताकि वहां पढ़ने वाले छात्रों को सुविधा मिले।

11. रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (18311/18611) का विस्तार गोरखपुर तक किया जाए।

12. हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11447/11448) का विस्तार मुंबई तक किया जाए, ताकि पलामू और गढ़वा के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिले।

13. पलामू एक्सप्रेस (13347/13348) का रजहरा स्टेशन पर ठहराव दिया जाए।

14. रांची-गोरखपुर वाया डालटनगंज नई ट्रेन पुनः शुरू की जाए, जिसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया था।

15. रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (18635/18636) में 1AC चेयर कार एवं 3 जनरल कोच बढ़ाए जाएं।

16. गढ़वा रोड एवं डालटनगंज रेलवे स्टेशनों पर रेक प्वाइंट और गुड्स शेड विकसित किए जाएं।

रेल मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गया-डालटनगंज और बरवाडीह-चिरमिरी रेल परियोजनाओं के लिए नया सर्वेक्षण एवं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है, जिसके बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

सांसद विष्णु दयाल राम ने आशा व्यक्त की कि बहुत जल्द पलामू संसदीय क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी सभी मांगें पूरी होंगी, जिससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play