whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 25464065
Loading...


गढ़वा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 06:27 PM visibility 804
Share



गढ़वा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के चिनियाँ थाना क्षेत्र में 7 मार्च 2025 को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी एसपी दीपक कुमार पांडे ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना से जुड़े विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था।

कैसे हुआ हमला?

7 मार्च को करीब 3:30 बजे सिगसिगाखुर्द गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद (40 वर्ष) तहले घाटी के पास थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे योगेन्द्र की गर्दन में गोली फंस गई थी, जिसे ऑपरेशन कर निकाला गया।

फिलहाल वे स्वस्थ हैं।

हमले की वजह

योगेन्द्र प्रसाद और पंचायत उपमुखिया के पति मंदीप यादव के बीच मनरेगा योजना से जुड़ा विवाद लंबे समय से चल रहा था। योगेन्द्र ने कई योजनाओं का विरोध किया था, जिससे मंदीप यादव और उसके साथियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इसी रंजिश के चलते मंदीप यादव ने जेल जाने से पहले अपने सहयोगियों नितेश सिंह और अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के साथ मिलकर योगेन्द्र की हत्या की साजिश रची।

प्लानिंग और हमला

नितेश सिंह और बबलू सिंह सफेद अपाची बाइक से तहले घाटी पहुंचे।

योगेन्द्र के वहां पहुंचते ही उनका पीछा किया।

बबलू सिंह ने देसी कट्टे से उन पर गोली चला दी।

पुलिस की कार्रवाई

गढ़वा पुलिस ने अनुसंधान और छापेमारी के बाद मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया:

1. अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह (ग्राम करूई, थाना मंझियांव, गढ़वा)

2. नितेश कुमार सिंह उर्फ नीतु सिंह (ग्राम गोंगो, थाना पिपराटांड, पलामू)

बरामद सामान

एक देसी कट्टा

0.315 बोर की एक जिंदा गोली

घटना में प्रयुक्त सफेद अपाची बाइक (JH-14H-0366)

दो मोबाइल फोन

अपराधियों द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े

पुलिस टीम

छापेमारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह ने किया।

चिनियाँ थाना प्रभारी अमित कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की भी तलाश कर रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 16-Nov-25, 05:22 PM

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 07-Nov-25, 05:05 AM

श्रीहनुमान चालीसा के नियमित पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

location_on गढ़वा
access_time 16-Oct-25, 05:34 AM

बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा

location_on गढ़वा
access_time 14-Oct-25, 06:08 AM

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा : विनोद पाठक

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:24 PM

रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन

location_on रमना
access_time 13-Oct-25, 08:15 PM

सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:09 PM

पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 07:55 PM

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 03:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play