whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163942 readers visited
Loading...

Advertisement

बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं परीक्षा-फल वितरण समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 20-Mar-25, 09:35 PM visibility 3979
Share



बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं परीक्षा-फल वितरण समारोह का आयोजन
संबोधित करते प्राचार्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया में आज कक्षा एलकेजी से पाँचवीं एवं आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शिक्षक-अभिभावक बैठक सह परीक्षा-फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, व्यक्तिगत विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान, शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और उनकी आवश्यकताओं को समझने के लिए अभिभावकों से संवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के एलएमसी सदस्य श्री विनोद जायसवाल एवं प्राचार्य श्री आशीष कुमार मण्डल ने संयुक्त रूप से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement

विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष कुमार मण्डल ने अपने संबोधन में कहा, "शिक्षक-अभिभावक बैठकें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे न केवल उनके शैक्षिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय भी मजबूत होता है।" उन्होंने सभी शिक्षकों को सफल परीक्षा संचालन के लिए बधाई दी और नए सत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का आश्वासन दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि डीएवी मैनेजमेंट विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है और नए शैक्षणिक सत्र में अनेक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

पुरस्कृत छात्र-सूची :

एलकेजी: आरिस आलम

यूकेजी: अदनान अहमद

कक्षा 1: प्रभात कुमार सिंह

कक्षा 2: अनुषा हलदर

कक्षा 3 'अ': सुयश त्रिवेदी

कक्षा 3 'ब': आयुष कुमार चौधरी

कक्षा 4 'अ': अंश कुमार सिंह

कक्षा 5 'अ': जान्वी कुमारी

कक्षा 5 'ब': सक्षम कुमार शुक्ला

कक्षा 8 'अ': आराध्या तिवारी

कक्षा 8 'ब': मोहित कुमार मिश्रा

कक्षा 8 'स': श्रेष्ठ सिंह

विद्यालय प्रशासन ने यह भी घोषणा की कि कक्षा छठवीं से ग्यारहवीं तक के परीक्षा परिणामों का वितरण 24 मार्च को किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play