whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922505
Loading...


विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सड़क निर्माण एवं भाजपा नेता पर हमले की न्यायिक जांच की मांग की

location_on गढ़वा access_time 19-Mar-25, 02:11 PM visibility 1127
Share



विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सड़क निर्माण एवं भाजपा नेता पर हमले की न्यायिक जांच की मांग की
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मंगलवार को विधानसभा में चिनियां प्रखंड के भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद पर हुए जानलेवा हमले की न्यायिक जांच की मांग की। साथ ही, उन्होंने रमकंडा प्रखंड में विभिन्न सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

विधायक ने कहा कि राजनीतिक रंजिश के कारण भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद पर हमला किया गया था। हमलावरों की हत्या की मंशा थी, जिससे गोली लगने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके गले में फंस गई थी, जिसके बाद उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया और फिर रांची के पल्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया।

श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि योगेंद्र प्रसाद के परिजनों द्वारा थाना में आवेदन देने के बावजूद पुलिस दोषियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है, इसलिए सरकार को मामले की न्यायिक जांच करानी चाहिए।

साथ ही, विधायक ने रमकंडा प्रखंड में निम्नलिखित सड़कों के निर्माण की मांग की—

1. ग्राम चेटे गम्हरिया टोला शिव मंदिर से टेढ़ा कहुआ पुल होते हुए बिचला मुंडा टोला पोखरा तक

2. गम्हरिया मुख्य पथ से लखन परहिया के घर होते हुए जतरा टांड़ भूदान के आगे टेढ़ा कहुआ तक

3. ग्राम सूली सागवान से गोरेयाकरम परहिया टोला पुल तक

4. ग्राम पटसर में राजेंद्र प्रसाद के घर से उदयपुर पंचायत भवन तक

5. ग्राम पटसर में पत्थरगडवा मुख्य सड़क से भुइयां टोला तक

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सरकार से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की स्वीकृति देने और हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play