गढ़वा : आगामी 23 मार्च 2020 (रविवार) को रांची के सेंटेवीटा अस्पताल और जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले मेगा मेडिकल कैंप की तैयारियों को लेकर ज्ञान निकेतन स्कूल के सभागार में एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी ने की।
बैठक में शिविर के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इस नि:शुल्क मेडिकल कैंप में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आर. एस. दास के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच और उपचार करेगी। शिविर में मनोरोग, हड्डी रोग, गला-नाक-कान रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, किडनी रोग, मधुमेह, नेत्र रोग, चर्म रोग और हृदय रोग समेत विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, एम. पी. केशरी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी), फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, आंतरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, दीपक तिवारी, अशोक गुप्ता, संतोष कुमार मेहता, मनोज केशरी (सन रेडियो), विनोद गुप्ता, मनदीप प्रसाद, अरुण सोनी, विजय केशरी (विजय जनरल), अजय केशरी, उमेश कुमार केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।