whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28374390 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा जायंट्स ग्रुप के तत्वावधान में मेगा मेडिकल कैंप की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

location_on गढ़वा access_time 19-Mar-25, 02:08 PM visibility 574
Share



गढ़वा जायंट्स ग्रुप के तत्वावधान में मेगा मेडिकल कैंप की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी 23 मार्च 2020 (रविवार) को रांची के सेंटेवीटा अस्पताल और जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले मेगा मेडिकल कैंप की तैयारियों को लेकर ज्ञान निकेतन स्कूल के सभागार में एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी ने की।

बैठक में शिविर के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इस नि:शुल्क मेडिकल कैंप में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आर. एस. दास के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच और उपचार करेगी। शिविर में मनोरोग, हड्डी रोग, गला-नाक-कान रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, किडनी रोग, मधुमेह, नेत्र रोग, चर्म रोग और हृदय रोग समेत विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

Advertisement

इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, एम. पी. केशरी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी), फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, आंतरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, दीपक तिवारी, अशोक गुप्ता, संतोष कुमार मेहता, मनोज केशरी (सन रेडियो), विनोद गुप्ता, मनदीप प्रसाद, अरुण सोनी, विजय केशरी (विजय जनरल), अजय केशरी, उमेश कुमार केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play