whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24171816
Loading...


राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव 2025: 19-20 मार्च को होगा भव्य आयोजन

location_on गढ़वा access_time 17-Mar-25, 07:59 PM visibility 522
Share



राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव 2025: 19-20 मार्च को होगा भव्य आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना

धूमधाम से मनाया जाएगा महोत्सव, सभी तैयारियां पूर्ण

राज्य व देश के प्रसिद्ध कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुति

मुख्य अतिथि होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

श्री बंशीधर महोत्सव 2025 का आयोजन 19 एवं 20 मार्च को गोसाईं बाग मैदान, श्री बंशीधर नगर में किया जाएगा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे महोत्सव के प्रचार-प्रसार को गति दी जा सके। मीडिया, सोशल साइट्स, और प्रचार वाहन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

महोत्सव में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

दो दिवसीय महोत्सव में राज्य एवं देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा शानदार गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

19 मार्च (बुधवार) के प्रमुख कलाकार:

आर्यन महाकाल (राधे कृष्णा एंट्री)

बिपिन मिश्रा एंड ग्रुप (शंख नध)

न्यू झारखंड कला संगीत सूजन केंद्र (नागपुरी नृत्य)

नटराज कला केंद्र (छऊ नृत्य)

आर्यन महाकाल ग्रुप (कृष्णा लीला)

अनुपमा यादव (भोजपुरी सिंगर)

पूजा चटर्जी (इंडियन आइडल सीजन 3 फाइनलिस्ट)

सलमान अली (इंडियन आइडल सीजन 10 विजेता)

20 मार्च (गुरुवार) के प्रमुख कलाकार:

गंगा आरती (वाराणसी की टीम)

शशांक शेखर (इंडियन सेमी-क्लासिकल सिंगर)

मानभूम संस्कृति समिति (पाइका नृत्य)

राजीव निगम (कॉमेडियन)

जॉली मुखर्जी (बॉलीवुड सिंगर)

रजत आनंद और हेमंत बृजवासी (सा रे गा मा पा विजेता)

मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव में शामिल होंगे।

उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने जिले एवं राज्य के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि यह महोत्सव यादगार बन सके।

प्रचार वाहन को रवाना करने के अवसर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग प्रेमलाल सिंह, डीपीएम जेसलपीएस विमलेश शुक्ला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

श्री बंशीधर महोत्सव 2025 के इस भव्य आयोजन में सभी नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#3
छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

#4
झारखंड से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग को लेकर भाजपा का जुलूस, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:49 AM

#5
बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM


Latest News

परिहारा पंचायत में लंबित आवास योजनाओं को लेकर घर-घर जाकर नोटिस वितरित

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:17 PM

कॉफी विद एसडीएम में दुलदुलवा गांव की महिलाओं ने रखी अवैध शराब के खिलाफ आवाज

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:13 PM

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मंच

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:09 PM

बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:03 PM

छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले – खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:55 AM

झारखंड से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग को लेकर भाजपा का जुलूस, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:49 AM

पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play